- Hindi News
- पंजीयन खाद्यपदार्थ व्यवसाय में पंजीयन और लाइसेंस की अवधि बढ़ी
पंजीयन- खाद्यपदार्थ व्यवसाय में पंजीयन और लाइसेंस की अवधि बढ़ी
शाजापुर| खाद्यपदार्थ व्यवसाय में जिले के व्यवसायियों को भी लाइसेंस बनवाने और पंजीयन कराने के लिए अब छह माह का समय और मिल सकेगा। इसके लिए पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि 4 फरवरी को अब आगामी छह माह के लिए और बढ़ा दिया गया है। ऐसे व्यापारी जिन्हें अपने खाद्य व्यवसाय से जुड़े नए लाइसेंस बनवाने के लिए पंजीयन कराना हैं, या जिन्हें पंजीयन का नवीनीकरण कराना हैं, वे अपने-अपने जिला मुख्यालय स्थित खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभागीय कार्यालय जाकर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।