पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन का पारा 3.3 लुढ़का, दिनभर 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली

दिन का पारा 3.3 लुढ़का, दिनभर 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर | शनिवारदेर रात हुई बूंदाबांदी के बाद रविवार सुबह से खासी ठंडक रही। दोपहर में धूप खिलने के बाद भी पूरे दिन 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दिन का पारा 29.4 से 03.3 डिग्री लुढ़ककर 26.1 डिग्री पर पहुंचा। हालांकि बादल होने से शनिवार-रविवार रात के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने रविवार शाम को अधिकतम 26.1 न्यूनतम तापमान 14.5 दर्ज किया। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार 10-11 फरवरी के बीच जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।