पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टोरेट भवन में नि:शक्त और बुजुर्गों के लिए लिफ्ट लगेगी

कलेक्टोरेट भवन में नि:शक्त और बुजुर्गों के लिए लिफ्ट लगेगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर | कलेक्टोरेटभवन में अब जल्द ही नि:शक्त बुजुर्गों के लिए लिफ्ट लग जाएगी। जानकारी के अनुसार सितंबर-14 में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गेहलोत शाजापुर आए थे। तब क्षेत्रीय विधायक एवं कलेक्टर ने भवन में लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव दिया था। प्रशासनिक स्तर से भी प्लान तैयार कर दिल्ली मंत्रालय भेजा गया था। केंद्रीय मंत्री गेहलोत ने हाल ही में 34 लाख रु. की मंजूरी लिफ्ट लगाने के लिए दी है। कलेक्टोरेट भवन में लिफ्ट लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। जानकारी अनुसार लिफ्ट का उपयोग नि:शक्त एवं बुजुर्ग दूसरी तीसरी मंजिल पर जाने के लिए कर सकेंगे। इसी बिल्डिंग में कई विभागों के कार्यालय भी संचालित होते हैं।





अभी तक सभी को सीढ़ियां चढ़कर ही आना-जाना करना पड़ता है। लिफ्ट लग जाने से सभी को राहत मिलेगी।