पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली गुल होने से लोग हुए परेशान

बिजली गुल होने से लोग हुए परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली गुल होने से लोग हुए परेशान

शाजापुर | रविवारको शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय में बिजली गुल होने का सिलसिला चलता रहा। सोमवारिया, आजाद चौक आदि क्षेत्रों में तो दोपहर में दो से तीन बार बिजली गुल हुई। जिससे घरों में बैठे परिवार सहित व्यवसायी भी परेशान हुए। हालांकि बिजली की आंख-मिचौली 10 से 15 मिनट तक ही रही। इसके बाद बिजली स्वत: भी लौट आई।

अबसफेद केरोसिन भी मिलेगा

शाजापुर | सार्वजनिकवितरण प्रणाली से भिन्न उपभोक्ताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से सफेद केरोसिन गैर रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर प्रमोद गुप्ता ने तेल कंपनियों को आदेश दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर 200 लीटर सफेद केरोसिन गैर रियायती दर पर वितरण करने के लिए रखा जाएगा। गैर रियायती केरोसिन वितरण का ग्राहकवार अभिलेख संधारित करने के लिए उपवितरकों को निर्देश दिए गए हैं।