पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आदर्श कॉलोनी के युवाओं की पहल खानाजुटाया, बॉक्स में पैक किया और ट्रेन

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आदर्श कॉलोनी के युवाओं की पहल खानाजुटाया, बॉक्स में पैक किया और ट्रेन से पीड़ितों तक भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीरके बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रविवार को आदर्श कॉलोनी के युवावर्ग ने पहल की। टोली के रूप में युवक-युवतियां करीब 50 घरों तक पहुंचे। स्वेच्छानुसार आचार, रोटी, बाटी के रूप में जल्दी खराब होने वाला खाना जुटाया। उसे एक बॉक्स में व्यवस्थित पैक किया। बॉक्स को खुद बेरछा जाकर दोपहर में गुजरी मालवा एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से पीड़ितों के लिए भेज दिया।

ट्रेन में ड्यूटी कर रहे सुरक्षा गार्डों के माध्यम से खाने से भरा यह बॉक्स सोमवार सुबह जम्मूतवी के प्रभावित स्थल पर पहुंच जाएगा। वहां तैनात सेना के जवान इस बॉक्स को पीड़ितों तक पहुंचाएंगे। इस नेक काम को किया आदर्श कॉलोनी पूर्वी भाग की गली नंबर 10 के रहवासी ज्योत्सना गुंजालकर, चैतन्यराव गुंजालकर, माधवी गुंजालकर, आयुषी पाठक, निकिता कटारा, कोमल मालवी, शीतल शर्मा आदि ने। खास बात यह है कि यह सभी युवा विद्यार्थी हैं। किसी राजनीतिक संगठन से भी इनका कोई सरोकार नहीं। जानकारी देते हुए चैतन्य ने बताया उन्होंने टीवी पर न्यूज चैनल के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के हालात देखे थे। परिजनों से चर्चा के दौरान उन्होंने किसी किसी तरह से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रेरित किया। रविवार को स्वेच्छा से कॉलोनी के युवा एकत्रित हुए। दोपहर 12 बजे से कॉलोनी के घरों से बाढ़ पीड़ितों के लिए खाना जुटाकर उसे एक बॉक्स में व्यवस्थित पैक किया। बेरछा जाकर बॉक्स को मालवा जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से बाढ़-पीड़ितों तक पहुंचाया है। करीब 20 लोगों का भोजन अभी जुटाया है। आगामी दो-तीन दिन और यह प्रयास करेंगे।

बाढ़ पीड़ितों के लिए रहवासी स्वेच्छानुसार भोजन देते हुए।