- Hindi News
- कलरफुल मेहंदी के टेटू बनवाने का क्रेज बढ़ा
कलरफुल मेहंदी के टेटू बनवाने का क्रेज बढ़ा
}हाथ पर टेटू से नाम और स्टाइलिश डिजाइन उकेर रहे हैं }दो महीने में एक ही कलाकार से 50 युवा टेटू बनवा चुके हैं
युगेशसोनी | शाजापुर
70हजार की आबादी वाले छोटे से शहर के युवाओं पर इन दिनों इंदौर, मुंबई, नई दिल्ली, गोवा जैसे महानगरों में प्रचलित टेटू फैशन का जलवा छाया है। इन युवाओं में कलरफुल मेहंदी से अपने हाथ और गर्दन पर अस्थायी टेटू बनवाने का खासा क्रेज बढ़ा है। शहर में इस तरह के टेटू बनाने वाले एकमात्र कलाकार नितिन गेहलोत से महज 2 महीने में 50 से ज्यादा युवा अपने हाथ और गर्दन पर टेटू बनवा चुके हैं।
शहर में युवाओं की सोच में आया यह बदलाव शहर को विकास नहीं, तो फैशन के दृष्टिकोण से तो महानगर की झलक देने वाला साबित हो ही रहा है। सोमवारिया में अपनी हेयर सेलून चलाने वाले नितिन गेहलोत (24) पिछले दो महीनों से कलरफुल मेहंदी से टेटू बनाने के काम में जुटे हैं। नितिन ने बताया कि 18 से 25 आयु वर्ग के युवाओं में कलरफुल मेहंदी से हाथ और गर्दन पर टेटू बनवाने को लेकर खासा क्रेज बढ़ा है। बीते 2 महीनों में 50 युवा टेटू बनवा चुके हैं। टेटू बाएं हाथ के बीच वाले हिस्से, शोल्डर और गर्दन के साइड वाले हिस्से पर बनवाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा क्रेज नेम टेटू बनवाने का है। स्टाइलिश में मास्क के अलावा महानगरों में प्रचलित आकृतियों वाले टेटू भी युवा बनवा रहे हैं। नितिन ने बताया ये अस्थायी टेटू बनवाने के बाद 15 दिनों तक आकर्षक चमकीले रूप में दिखते हैं। इसके बाद आसानी से पानी से निकल भी जाते हैं। टेटू बनवाने का खर्च भी महज 50 से 500 रु. तक है। नितिन ने इंदौर के एक प्रसिद्ध हेयर सेलून में काम सीखने के दौरान टेटू बनाने की कला भी सीखी थी। जो अब शहर की जीवनशैली में एक नया बदलाव लाने वाली साबित हो रही है।
टेटूको आकर्षण दे रही काले-लाल रंग की मेहंदी- नितिनने बताया कि काले लाल रंग वाली विशेष मेहंदी के कोण से ये टेटू बनाए जाते हैं। डाई में मिलाया जाने वाला एक केमिकल इस मेहंदी से बनने वाले टेटू का आकर्षण बढ़ाता है। केमिकल सामान्य होने से विपरीत असर नहीं डालता। आसानी से मेहंदी निकल भी जाती है।
सॉफ्टवेयरसे ढूंढते हैं टेटू की डिजाइनें
नितिनने बताया कि नवरात्रि अन्य पर्वों को लेकर इस टेटू को बनवाने का क्रेज अब और बढ़ रहा है। महानगरों की तर्ज पर शहर में नहीं मिलने के कारण टेटू की डिजाइनें विशेष रूप