- Hindi News
- शासन का फरमान | बीमा राशि वितरित करने के बाद किसानों को तिलक लगाकर प्रमाण पत्र देना होगा एक लाख से
शासन का फरमान | बीमा राशि वितरित करने के बाद किसानों को तिलक लगाकर प्रमाण-पत्र देना होगा एक लाख से अधिक किसानों को प्रमाण पत्र देना सिरदर्द बना
फसलबीमा के रूप में सहकारी राष्ट्रीयकृत बैंकों को मिली राशि को लेकर इन दिनों बैंक अधिकारी पसोपेश में पड़ गए। किसानों के खाते में उन्होंने राशि जमा करना शुरू करा दिया। लेकिन इसके बाद बीमा राशि मिलने का प्रमाण-पत्र तिलक लगाकर किसानों को देना अधिकारियों के गले की हड्डी बन गया है। इतने किसानों को एक स्थान पर बुलाना और उन्हें प्रमाण-पत्र वितरित करने के आदेश को लेकर बैंक अधिकारियों की सांसें फूलने लगी है।
पिछले साल लगातार बारिश के कारण खराब हुई फसल को लेकर इस बार किसानों को फसल बीमा का लाभ मिला है। शाजापुर आगर जिले के कुल 1 लाख 40 हजार किसानों के लिए बीमा कंपनी ने 99 करोड़ रुपए सभी बैंकों में भी पहुंचा दिए और बैंकों के माध्यम से किसानों के खाते में भी बीमा की राशि पहुंचना शुरू हो गई है। लेकिन बीमा राशि वितरित करने के बाद संबंधित किसानों को प्रमाण-पत्र देना अधिकारियों के लिए सिरदर्द बन गया। बीमा राशि देने के बाद समारोहपूर्वक तिलक लगाकर किसानों को प्रमाण-पत्र देने के शासन ने फरमान ने संबंधितों की सांसें फुला दी। शासन के इस आदेश को लेकर कृषि विभाग के अधिकारी और बैंक अधिकारियों की परेशानियां बढ़ गई है। यही वजह है कि अधिकारी अब तक यह तय नहीं कर सके कि किसानों को प्रमाण-पत्र लेने के लिए समारोह कब और कहां आयोजित किया जाए।
सबसेज्यादा राशि सीसीबी के माध्यम से वितरित होगी- शाजापुरआगर जिले के कुल 1 लाख 40 हजार किसानों को 99 करोड़ रुपए में सबसे ज्यादा राशि सीसीबी के माध्यम से वितरित की जाएगी। दोनों जिलों को मिलाकर आधे से ज्यादा 70 हजार 395 किसानों को 43 करोड़ 70 लाख रुपए सीसीबी बैंक के माध्यम से वितरित होना है।
जल्दतय होगी समारोह की तारीख- बैंकोंके माध्यम से किसानों के खाते में फसल बीमा की राशि जमा होना शुरू हो चुकी है। दो-चार दिन में यह काम निपटा दिया जाएगा। इसके बाद का काम प्रमाण-पत्र वितरित करने के लिए भी जल्द ही तारीख तय हो जाएगी। तारीख तय करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर चर्चाएं चल रही हैं।
समारोह में किसानों को आमंत्रित करेंगे
^दो-चारदिन में फसल बीमा राशि वितरण का काम पूरा हो जाएगा। किसानों को प्रमाण-पत्र देने के लिए भी आमंत्रित किया जाएगा। हालांकि सभी किसानों का समारोह में शामिल होना मुश्किल है। जो किसान समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे, उन्हें संबंधित शाखाओं के माध्