पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की आगर जिला बैठक ग्राम ताखला में आज

भाजपा की आगर जिला बैठक ग्राम ताखला में आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा की आगर जिला बैठक ग्राम ताखला में आज

नलखेडा़ |भारतीय जनतापार्टी की आगर जिला की बैठक सोमवार सुबह 11 बजे मंडल के ग्राम ताखला स्थित श्री तारकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप सकलेचा ने बताया बैठक में प्रदेश नेतृत्व के साथ ही संभागीय संगठन मंत्री राकेश डागोर, जिला संगठन मंत्री चंद्रभानसिंह गौतम, देवास-शाजापुर क्षेत्रीय सांसद मनोहर ऊंटवाल, राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, आगर विधायक गोपाल परमार, सुसनेर विधायक मुरलीधर पाटीदार आदि शामिल होकर मार्गदर्शन देंगे। सकलेचा ने बताया बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। आगामी निकाय चुनाव, कृषि महोत्सव एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।