देशभक्ति गीतों से गूंजा बस स्टैंड परिसर
शाजापुर. बसस्टैंड परिसर में शनिवार रात देशभक्ति गीत गूंजे। मौका था शाजापुर विधायक अरुण भीमावद के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित एक शाम अरुण भीमावद के नाम समारोह का। इंदौर से आए आर्केस्ट्रा कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। नगर के विभिन्न संगठनों नागरिकों ने विधायक का सम्मान किया। वहीं विधायक ने भी नगर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभाओं और सामाजिक क्षेत्र में अपना योगदान देने वालों का सम्मान किया।