युवा उत्सव की तैयारी कल से
शाजापुर. जिलाखेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी 16 दिसंबर को शहर में जिलास्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में साहित्यिक सांस्कृतिक विधाएं होंगी। स्कूल-कॉलेजों में आयोजन को लेकर सूचना पहुंचाई जा चुकी है। 15 दिसंबर से तैयारियों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। यह आयोजन स्टेडियम ग्राउंड पर होना प्रस्तावित है।