चालीसवेंं पर बड़े साहब का जुलूस
चालीसवेंं पर बड़े साहब का जुलूस
शाजापुर.पैगंबरहजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में रविवार को चालीसवें पर बड़े साहब का जुलूस निकला। जुलूस की शुरुआत रात 11.30 बजे हुसैनी चौक से हुई। यहां से सिंधी मार्केट, आजाद चौक, मीरकलां, कसाईवाड़ा, किला रोड से होता हुआ सोमवार अलसुबह 5 बजे पुन: हुसैनी चौक पहुंचा। बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। जानकारी मोहर्रम कमेटी के सदर शेख शमीम भाई ने दी।