पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोल खुले इसलिए सड़क साइडों में मिट्टी डाली

पोल खुले इसलिए सड़क साइडों में मिट्टी डाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोपहिया के साथ चौपहिया वाहन भी पलटे

शाजापुर|जिलेकीकुछ सड़क, पुलिया अन्य निर्माण कार्याें का लोकार्पण करने आए लोक निर्माण मंत्री से अपनी कमियों को छुपाने के लिए स्थानीय अधिकारियों ने वाहन चालकों की फजीहत कर दी। जिम्मेदारों ने लाहोरी घाटी पर सालों से खाली पड़ी पटरियों को छुपाने के लिए एक दिन पहले ठेकेदार से ताबड़तोड़ जेसीबी से खुदाई कर समीप की मिट्टी डलवा दी। मिट्टी डलवाने के कुछ ही घंटे बाद बेमौसम बारिश हो गई और विभाग की पोल खुल गई। मंत्री के निकलने के पहले ही कीचड़ हो गया। इधर, वाहन चालकों की भी फजीहत हो गई। घाटी पर चढ़ने वाले वाहनो के टायर फिसलते रहे, तो ऊपर से नीचे की ओर आने वाले वाहन चालकों के ब्रेक लगाने के बाद भी वाहन नहीं रुके और शनिवार-रविवार पूरे दिन वाहन चालक गिरते-पड़ते रहे। सड़क से करीब एक फीट गहरी पटरी पर फिसलने से चौपहिया वाहन भी पलट गए।

ज्ञातव्य है लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह का शनिवार काे जिले में कार्यक्रम था। मंत्री के आने की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने शुक्रवार शाम सड़क की साइड में मिट्टी डलवा दी। इसके बाद रात को बारिश हो गई और सुबह जैसे ही वाहन चालक यहां से निकलने लगे, परेशानी खड़ी हो गई। सुबह 7.30 बजे रोड से वाहन गुजरने लगे लेकिन एक के बाद एक चार वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ गया। इनमें से एक ट्रैक्टर, एक पिकअप पलट गई और एक लोडिंग वाहन और एक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से पलटी खाते-खाते बचे। साथ ही ट्रैक्टर समीप खंती में जा पहुंचा। वाहन चालक राधेश्याम (35) निवासी बोलाई ने बताया पिकअप लेकर मक्सी हाट के लिए निकले थे। लेकिन बल्ड़े से नीचे उतरते समय सड़क पर कीचड़ होने से गाड़ी पलट गई। ब्रेक लगाने के बाद भी गाड़ी रोड पर गीली मिट्टी के कारण फिसलती चली गई। रोकने के सारे प्रयास नाकाम रहे। इसके बाद लोगों ने अपने वाहन बल्डी के ऊपर ही रोक दिए। लोगों ने अपने ट्रैक्टर और लोडिंग वाहन को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यहां से निकाला और रवाना हुए। इसके बाद दोपहर को फिर बारिश ने कीचड़ फैला दिया और पूरे दिन वाहन चालक फिसलते रहे।

बाइकचालक भी फिसले- मिट्टीगीली होने के कारण एक बाइक चालक गिर गया। भास्करटीमजब मौके का जायजा ले रही थी इसी दौरान एक बाइक चालक ऊपर से आया और गाड़ी फिसलने से जा गिरा। कुछ दूर खड़े लोगों ने उसे उठाया। बाद में चालक को बाइक को हाथ में लेकर बेरछा जोड़ पर