- Hindi News
- घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग तो कार्रवाई करें
घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग तो कार्रवाई करें
शाजापुर. घरेलूगैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने पर वैधानिक कार्रवाई करें। इस संबंध में गत दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री कुंवर विजय शाह ने सभी जिला आपूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने उचित मूल्य की दुकानों का नियमित निरीक्षण करने, दुकानों पर पीला बोर्ड लगाने, दुकानों पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के नंबर 181 अंकित करने, चालू माह की सामग्री आगामी माह में प्रदान करने आदि के संबंध में निर्देश दिए। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करने और घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई करने सहित पेट्रोल पंपों पर समस्त आवश्यक सुविधाओं की मौजूदगी एवं नापतौल निरीक्षकों द्वारा पेट्रोल/डीजल की डिलेवरी के निरीक्षण करने के निर्देश दिए।