उपचार के दौरान वृद्धा की मौत
उपचार के दौरान वृद्धा की मौत
शाजापुर|शहर केनिजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। शाजापुर कोतवाली ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका शिप्राबाई (60) निवासी सिलोदा (राजगढ़) है। सूत्रों ने बताया महिला लंबे समय से बीमार थी। 12 दिसंबर को घर में ही भूल से दवाई के चक्कर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसका उपचार यहां चल रहा था। कारणों का स्पष्ट खुलासा पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।