बाइक खड़ी करने की बात में चली तलवारें
समीपस्थग्राम रंथभंवर मंे रविवार रात करीब 9.30 बजे एक घर के सामने बाइक खड़ी करने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तलवारों से हमला कर घायल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मारपीट की घटना मंे फरियादी पक्ष के भगवान (21), देवकरण (40) निवासीगण रंथभंवर को सिर में चोट आई है। घायलों को रात करीब 10 बजे उपचार के जिला अस्पताल मंे भर्ती कराया गया। यहां देर रात तक उनका उपचार जारी रहा। इधर पीड़ितों की शिकायत पर बेरछा पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया। समाचार लिखे जाने तक चार लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं मंे प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई जारी थी।
जिला अस्पताल में उपचाररत घायल।