ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
शाजापुर. शाजापुररेलवे स्टेशन के पास बड़ी कृषि मंडी के पीछे रेलवे पटरी पर रविवार को दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बकरी को बचाने जैसे ही पटरी पर गया, तेज गति से आगे बढ़ती ट्रेन की चपेट में गया। हादसे में बकरी बच पाई और ही युवक। जानकारी मुताबिक घटना सुबह करीब 11.30 बजे की है। ग्राम बरवाल निवासी जीवनसिंह पिता देवीसिंह (35) की बकरी चरते-चरते अचानक पटरी पर जा पहुंची। उधर तेज गति से रही पैसेंजर ट्रेन उसके नजदीक पहुंचने लगी। जीवनसिंह बकरी को बचाने के लिए जैसे ही पटरी पर गया, दोनों ही तेजगति से आती ट्रेन की चपेट में गए। बकरी की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही शाजापुर एम्बुलेंस 108 के डॉ. मोहन बामनिया पायलट दिनेश कुशवाह घटनास्थल पर पहुंचे। घायल को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल लाए। हालांकि अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। रेलवे पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है। इधर, अस्पताल तहरीर पर शाजापुर कोतवाली ने भी मामला जांच में ले लिया है।