पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता

हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{हवन-पूजन तो कहीं सुंदरकांड पाठ में भक्तिरंग बिखरे

{अलसुबह से देर रात तक हनुमानलला की आराधना में लीन रहे

शाजापुर|हनुमानअष्टमीपर रविवार को जिलेभर में धार्मिक आयोजन हुए। हनुमान मंदिरों में बाबा के अभिषेक शुरू हुए। हवन-पूजन के साथ पूरे दिन भक्त हनुमानजी की आराधना में लीन रहे। संकटमोचन को नमन किया। जयकारे गूंजे। महाप्रसादी बांटी गई। महाआरती के बाद संगीतमय सुंदरकांड पाठ भी हुए।

शहर में भी रविवार अलसुबह से ही अंजनीलाल के दरबारों में धार्मिक आयोजन शुरू हो गए। डांसी हनुमान मंदिर में प्रात: 4 बजे स्नान विधि, बाबा को चोला चढ़ाकर शृंगार, आरती, 51 किलो महाप्रसादी का भोग लगाया। देर शाम 7 बजे आरती के बाद संगीतमयी सुंदरकांड पाठ हुआ। देर रात 11 बजे शयन आरती की। समीपस्थ मुरादपुरा हनुमान मंदिर में अलसुबह 5 बजे बाबा का अभिषेक करने के बाद शृंगार, एक क्विंटल महाप्रसादी का भोग लगाकर आरती की। श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र होने से यहां सुबह से देर रात तक भक्तों की भीड़ रही। रात 8 बजे भी महाआरती की गई। फूलखेड़ी हनुमान मंदिर पर अलसुबह 6 बजे बाबा को चोला चढ़ाने के बाद हवन-पूजन कर 21 किलो पंचमेवे की प्रसादी का भोग लगाया। यहां भी भक्त बड़ी संख्या में दर्शनार्थ पहुंचे। देर शाम 7 बजे महाआरती की गई। इसी तरह मां राजराजेश्वरी मंदिर के पीछे स्थित श्रीखेड़ापति हनुमान मंदिर पर भी विशेष धार्मिक आयोजन हुए। यहां भी अलसुबह 4 बजे से शुरू हुए धार्मिक आयोजन रात 8 बजे महाआरती के साथ पूर्ण हुए। श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी तरह से बाबा की पूजा-अर्चना कर मंगल कामनाएं की। आदर्श नवीन नगर स्थित श्रीसंकटमोचन हनुमान मंदिर पर भी हनुमान अष्टमी का उल्लास बिखरा। मंदिर के पुजारी पं. लालशंकर मेहता ने बताया अलसुबह 6 बजे मंत्रोच्चार के साथ बाबा का पंचामृत अभिषेक, शृंगार महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। रात 9 बजे श्रीमारुति मंडल सदस्यों ने संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ किया।

रोशनीसे जगमगाते रहे बाबा के दरबार-हनुमान अष्टमीको लेकर शनिवार को ही शहर के हनुमान मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई थी। रविवार को भी जैसे ही शाम ढली, बाबा के दरबार रोशनी से जगमगा उठे। वजीरपुरा स्थित बालवीर हनुमान मंदिर पर की गई विद्युत सज्जा सभी के आकर्षण का केंद्र रही।

इनमंदिरों में भी उमड़ी आस्था-लालघाटी स्थितपंचमुखी हनुमान मंदिर,