पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक ट्रक ने सेंट्रल लाइट का पोल तोड़ा, दूसरा डिवाइडर से टकराया; हाईवे एक घंटे जाम

एक ट्रक ने सेंट्रल लाइट का पोल तोड़ा, दूसरा डिवाइडर से टकराया; हाईवे एक घंटे जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैफिक अमले की कमी नहीं सुधर पा रही यातायात व्यवस्था

भास्कर संवाददाता | शाजापुर

एबी रोड पर सोमवार को दर्दनाक हादसे में महिला की मौत के बाद मंगलवार को भी सुबह से ही जाम लग गई। शहरी क्षेत्र में ही दो अलग-अलग स्थानों पर डिवाइडर से ट्रक टकरा गए। एक ट्रक की टक्कर से सेंट्रल लाइटिंग का पोल टूट गया। तो एक अन्य ट्रक डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। अलसुबह करीब 5 और 5.20 बजे हुई दोनों दुर्घटनाओं के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम रहा। हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को शहर के बाहर ही रोक दिया गया। काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब 6.30 बजे तक यातायात व्यवस्था बहाल हुई।

पहली दुर्घटना वाटर वर्क्स के सामने हुई। यहां टंकी चौराहे से लालघाटी तरह जा रहे ट्रक ने सेंट्रल लाइटिंग के पोल को टक्कर मार दी। इससे पोल बीच में से टूट गया और तार हाईवे पर नीचे टकरा गए। इस कारण वहां से गुजरने वाले वाहनों को रोक दिया गया और देखते ही देखते हाईवे पर ट्रकों की कतार लग गई। इधर, पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने शहर के बाहर ही रोक दिया। एक तरफ सुनेरा और दूसरी तरफ मक्सी व लालघाटी पर वाहनों को रोक दिया गया। ताकि जाम से छोटे वाहन चालकों को परेशानी न आए। सूचना मिलते ही बिजलीकर्मी आए और तार जोड़कर हाईवे पर पड़े तारों को हटाया। तब जाकर सुबह करीब 6 बजे से वाहनों का आवागमन शुरू हुआ और 6.30 बजे तक यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।

इधर, अलसुबह करीब 5.20 बजे लालघाटी से बस स्टैंड की ओर आ रहा ट्रक वन विभाग के पास डिवाइडर से टकरा गया। इससे काफी देर तक यह ट्रक भी वहीं फंसा रहा। मशक्कत के बाद ट्रक को पीछे किया। पूरे दिन ट्रक वहीं खड़ा रहा। दोनों ही दुर्घटनाओं में किसी को चोट नहीं आई।

पुलिस नहीं दिखती चौराहों पर- एबी रोड के दो प्रमुख चौराहों पर यातायात का भारी दबाव रहने के बाद भी इन चौराहों पर ट्रैफिक जवान नहीं दिखाई देते हैं। हाईवे पर यातायात मनमाने तरीके से चलता है। इसी कारण सोमवार को देवास जा रहे बाइक सवार टैंकर की चपेट में आ गए थे। ट्रैफिक पुलिस हमेशा की तरह स्टाॅफ की कमी बताकर जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लेती है।

ट्रक की टक्कर से इस तरह पोल बीच रोड पर जा गिरा।

खबरें और भी हैं...