रात-दिन का पारा एक डिग्री बढ़ा
शाजापुर | मौसम के बनते-बिगड़ते मिजाज से फरवरी में भी सर्दी-गर्मी का असर महसूस हो रहा है। अब सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात का न्यूनतम तापमान 8.6 से करीब 1 डिग्री (0.98) बढ़कर मंगलवार अलसुबह होने तक 9.4 डिसे पहुंचा। वहीं मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान भी 27.1 से करीब 1 डिग्री (0.99) बढ़कर 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया बताते हैं, अभी तो वातावरण ऐसा ही रहेगा। अगले हफ्ते के बुधवार को बारिश होगी।