पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया

कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया

शाजापुर | मध्यप्रदेशतृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को सभी विभागों के कर्मचारियों ने शासन को अपनी मांगों की ओर ध्यान आकर्षित कराने के लिए काली पट्टी बांध काम किया। कर्मचारी संघ द्वारा अपनी 32 सूत्री मांगों को लेकर लगातार शासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को मप्र संघ के निर्देशानुसार सभी विभागों के कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर कार्यालय में कार्य किया गया। संघ जिलाध्यक्ष रघुवीरसिंह पंवार ने बताया कर्मचारियों की मांगों का शासन द्वारा निराकरण किया जाए। कर्मचारियों द्वारा चलाए जा रहे क्रमबद्ध आंदोलन के द्वितीय चरण में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया गया है। इसके बाद भी यदि मांगों पर शासन द्वारा सुनवाई नहीं की जाती है तो जिले के तृतीय श्रेणी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों द्वारा 30 सितंबर को अवकाश लेकर शासकीय कार्य ठप किया जाएगा। दैनिक वेतनभोगी के अध्यक्ष इसरार खान ने मांग की है कि सभी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए।