ट्राले का पहिया निकल 100 फीट दूर पहुंचा
ट्राले का पहिया निकल 100 फीट दूर पहुंचा
शाजापुर.बुधवारसुबह करीब 11.30 बजे एबी रोड स्थित दुपाड़ा जोड़ के समीप एक ट्राले का पहिया निकल गया। गड्ढे के कारण अचानक पहिया निकलकर सड़क से 100 फीट दूर पहुंच गया और ट्राले का एक हिस्सा सड़क से टकरा गया और ट्राला तिरछा हो गया। चालक पवन निवासी उप्र ने बताया इंदौर से ट्राले में चौपहिया वाहन के टायर लेकर गुडग़ांव जा रहे हैं। इधर, बीच सड़क पर ट्राला तिरछा हो जाने के कारण घंटों तक हाईवे का यातायात प्रभावित रहा।