- Hindi News
- एक ही दिन में अंकसूचियों के 30 लिफाफे बंटे
एक ही दिन में अंकसूचियों के 30 लिफाफे बंटे
इम्पैक्ट
बोर्डकी पूरक परीक्षा परिणामों के बाद उत्कृष्ट विद्यालय में धूल खा रही मूल अंकसूचियों के लिफाफे ले जाने की जिम्मेदारी आखिर संस्थाओं को याद गई। भास्कर में खबर के माध्यम से लापरवाही उजागर होते ही सरकारी निजी स्कूलों के प्रतिनिधि विद्यालय पहुंच अपनी संस्था के पूरक परीक्षार्थियों की मूल अंकसूचियों के लिफाफे ले जाने लगे। एक ही दिन में अंकसूचियों के 30 लिफाफे बंट गए।
जानकारी देते हुए जिले की समन्वय संस्था उत्कृष्ट विद्यालय के परीक्षा सेक्शन प्रभारी प्रवीण मंडलोई ने बताया बुधवार से बोर्ड कक्षाओं की पूरक परीक्षा की मूल अंकसूचियों के लिफाफे ले जाने वाली संस्थाओं में इजाफा हुआ है। कार्यालयीन समय के बीच एक ही दिन में 30 संस्थाओं के प्रतिनिधि विद्यालय आकर अपनी संस्थाओं के पूरक परीक्षार्थियों की मूल अंकसूचियां ले गए हैं। इससे पहले 5 से 10 लिफाफे ही बंट पा रहे थे। एक-दो दिन तो एक भी लिफाफा नहीं बंटा था। अब सिर्फ 50 लिफाफे ही शेष बचे हैं। पूरी उम्मीद है कि एक-दो दिनों में ये लिफाफे भी बंट जाएंगे।
भास्करने उठाया था मुद्दा
पूरकपरीक्षा की मूल अंकसूचियों के लिफाफे ले जाने में जिले की 80 सरकारी निजी संस्थाएं पांच दिनों से लापरवाही बरत रही थी। भास्कर ने 17 सितंबर के अंक में 80 संस्थाओं की अंकसूचियों के लिफाफे धूल खा रहे शीर्षक से खबर प्रकाशित करके मुद्दे को गंभीरता से उठाया था। खबर का त्वरित असर भी होने लगा है।
ÖæS·¤Ú