पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा पर भ्रष्टाचार का आरोप, भाजपा के ही पार्षद ने बैठक का बहिष्कार किया

नपा पर भ्रष्टाचार का आरोप, भाजपा के ही पार्षद ने बैठक का बहिष्कार किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
} बैठक में जिम्मेदारों ने जवाब नहीं दिया तो आवेदन लिए दरवाजे के बाहर पार्षद बैठे } बैठक के बाद पार्षद के बिखरे पड़े आवेदन को कूदकर नपाध्यक्ष अन्य पार्षद निकल गए

भास्करसंवाददाता | शाजापुर

पीआईसीकी बैठक के दौरान बुधवार को नगर पालिका में करीब पौन घंटे तक ड्रामा चला। स्पष्ट बहुमत से बनी भाजपा की परिषद में पार्टी के ही वार्ड 28 के पार्षद कौशल कसेरा ने नपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। अखबारों में छपी खबरों की फोटोकॉपी और सूचना के अधिकार के तहत निकाली गई जानकारी लिए पहुंचे पार्षद ने सीएमओ से जानकारी मांगी। कसेरा के सवाल का सीएमओ विद्याशंकर चतुर्वेदी ने जवाब नहीं दिया और बैठक का बहिष्कार कर वे बैठक हॉल के बाहर गेट के समीप धरने पर बैठ गए। बैठक के बाद नपाध्यक्ष से लेकर सारे पार्षदगण कसेरा द्वारा फैलाए गए आवेदनों को कूदते-फांदते बाहर निकल गए।

पीआईसी की बैठक दोपहर तीन बजे से शुरू होना थी, लेकिन पार्षद कसेरा के विरोध जताने के चलते बैठक 20 मिनट देरी से शुरू हुई। दोपहर 3.20 बजे नपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, सीएमओ चतुर्वेदी सहित पार्षदगण सभाकक्ष में पहुंचे। बैठक शुरू होते ही पार्षद पूर्व स्वास्थ्य सभापति कसेरा ने सीएमओ से बिल भुगतान आदि का रिकॉर्ड दिखाते हुए कुछ सवाल पूछे। लेकिन पार्षद के सवाल पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। जवाब नहीं मिलने से नाराज होकर पार्षद कसेरा ने बैठक का बहिष्कार किया और बैठक हॉल से बाहर निकल आए। विकास कार्य के लिए अब तक दिए गए सारे आवेदनों की फोटोकॉपी बाहर फैलाकर बैठ गए। करीब 25 मिनट तक चली बैठक के बाद नपाध्यक्ष चंद्रवंशी, सीएमओ चतुर्वेदी सहित सभी पार्षदगण पार्षद कसेरा के बिखरे पड़े आवेदनों को कूदते हुए बाहर निकल गए।

बैठक समाप्त होने के बाद पार्षद कसेरा द्वारा फैलाकर रखे गए आवेदनों को कूदकर निकलते नपाध्यक्ष अन्य पार्षदगण।

अखबारों की कटिंग गले में लटकाकर बैठक में शामिल होने पहुंचे वार्ड 28 के पार्षद कौशल कसेरा।

महज 30 मिनट में 29 प्रस्ताव पारित

पीआईसीकी बैठक दोपहर 3.20 बजे शुरू हुई और 3.50 बजे समाप्त हो गई। यानी 30 मिनट में परिषद की बैठक की औपचारिकता पूरी हो गई। इस दौरान बैठक में 29 प्रस्ताव पारित भी हो गए।

भ्रष्टाचार की सारे हदें पार कर दी

नगरपालिका में निर्माण के नाम पर भ्रष्टाचार की सारी हदें पार हो चुकी है। मैंने भ्रष्टाचारी में सहयोग नह