- Hindi News
- बेटा नहीं हुआ तो बहू को प्रताड़ित कर पीटा
बेटा नहीं हुआ तो बहू को प्रताड़ित कर पीटा
बेटा नहीं हुआ तो बहू को प्रताड़ित कर पीटा
शाजापुर | कालापीपलथाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम नांदनी में ससुराल पक्ष वालों ने बहू को बेटा नहीं होने पर प्रताड़ित करते हुए पीट दिया। कालापीपल पुलिस के अनुसार मामले में फरियादी राधाबाई पति भगवानसिंह (30) की शिकायत पर पति भगवानसिंह, सास सरजूबाई ननंद भूरीबाई के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार राधाबाई को चार बेटियां हुईं। बेटा नहीं होने पर उसे पहले से प्रताड़ित कर बुधवार को खेत पर मारपीट की।