पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर के सामने खड़ी कार चुराने का प्रयास

घर के सामने खड़ी कार चुराने का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर के सामने खड़ी कार चुराने का प्रयास

पोलायकलां | गतदिनों चंद्रमोहन नेमा के घर सहित अन्य जगह हो रही चोरी के विरोध में नगर बंद होने के बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हो सकी और मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात फिर बदमाशों ने पुलिस को चैलेंज दिया। बदमाशों ने इस दिन चंद्रमोहन नेमा के भाई की अल्टो कार चुराने का प्रयास किया। घर के सामने खड़ी कार के दरवाजे के लॉक तोड़कर बदमाश गाड़ी को मकान से करीब 50 फीट दूर तक ले गए। लेकिन किसी कारणवश गाड़ी चुराने में सफलता नहीं मिली। मामले की जांच के लिए जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वॉड भी लाया गया। लेकिन पुलिस के हाथ बदमाशों को पकडऩे के लिए कोई सबूत नहीं मिल सके। इसके पूर्व भी नगर में अभिभाषक करण चंद्रवंशी की भैंसें चोरी हो गई थीं। लेकिन उसमें भी पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नगर में चर्चा है।

पंचायतभवन का ताला तोड़ टीवी चुराई

शाजापुर | मक्सीपुलिस थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम दोंता जागीर में पंचायत भवन का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश गत दिवस अंदर रखी सरकारी एलईडी टीवी चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार मामले में बुधवार को पंचायत सचिव धर्मेंद्र प्रजापत (23) ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

डॉग स्क्वॉड जांच करते हुए।