पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिमाएं तैयार, डांडिया ड्रेस से दुकानें सजी

प्रतिमाएं तैयार, डांडिया-ड्रेस से दुकानें सजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ड्रेसकोड आर्टिफिशियल ज्वेलरी : वेशभूषा में झलकेंगे गुजरात-राजस्थान के रंग

नवरात्रिमें डांडिया रास रचाने वाले युवाओं की वेशभूषा में इस बार गुजरात-राजस्थान की संस्कृति के रंग झलकेंगे। डांडिया ड्रेसकोड की कई वैरायटियां चटकीले रंगों और आकर्षक कढ़ाई के साथ बाजार में आई है। सांवरिया क्लॉथ कलेक्शन की संचालक ममता त्रिवेदी ने बताया कि नवरात्रि को लेकर चटकीले रंगों और विशेष रूप से सजे गुजरात और राजस्थानी बेस्ड लहंगे पसंद किए जा रहे हैं। रामलीला फिल्म पैटर्न सहित चटकीले रंगों की पट्‌टी वाले लहंगा-चुन्नी भी उपलब्ध हैं। राजस्थानी, गुजराती, मारवाड़ी पैटर्न आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी आकर्षण का केंद्र हैं। सिरपट्‌टी बोर, बाजूबंद, कान के झुमके, गले के हार, सीप के चूड़े, कंदौरे इनमें शामिल हैं। लड़कों के लिए खासतौर पर राजस्थानी पैटर्न में जेंट्स कोट की वैरायटी भी आई है। खरीदारी की जा रही है।

लहंगा-चुन्नीसेट की कीमत- 500से 3000 रु. प्रति नग।

आर्टिफिशियलज्वेलरी की कीमत- 100से 600 रु. तक।

भास्कर संवाददाता| शाजापुर. शक्तिकी भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्रि 25 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। माता के भक्तों ने उत्साह के साथ तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। माताराणी की सैकड़ों प्रतिमाएं पर्व के लिए तैयार हो रही हैं। कलाकार मां की मूरत को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इधर, डांडिया रास के माध्यम से मां की भक्ति करने के लिए डांडियों, गरबा ड्रेस कोड, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी पर भी शहरवासियों का रूझान खासा बढ़ा है। सोमवार से डांडिया की रिहर्सल का सिलसिला भी शहर में शुरू हो गया है।

प्रतिमाएं: शेर पर सवार माता की प्रतिमाएं ले रही आकार

नवरात्रिके दौरान शहर के कई सार्वजनिक स्थलों, सामाजिक धर्मशालाओं से लेकर घरों में मां की छोटी-बड़ी प्रतिमाएं तैयार की जाएंगी। शहर के आठ मुस्लिम परिवार के सदस्य 800 से ज्यादा पीओपी की प्रतिमाएं बनाने में जुटे हैं। मूर्तिकार मोहम्मद हुसैन मंसूरी ने बताया कि दो महीने से प्रतिमाएं बनाने का काम चल रहा है। आठ परिवार के सदस्य जुटे हैं।

प्रतिमाकी कीमत- 50रु. से 1000 रु. प्रति नग।

डांडिए:डबल कलर डांडियों की डिमांड ज्यादा

नवरात्रिमें गरबा/डांडिया रास द्वारा शक्ति की भक्ति की जाएगी। डांडियों की खरीदारी भी शहर में जोरों पर है। महक भक्ति भंडार संचालक गौरव शर्मा ने बताया