पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाम को आधे घंटे झमाझम बारिश, 8 मिमी दर्ज, महूपुरा

शाम को आधे घंटे झमाझम बारिश, 8 मिमी दर्ज, महूपुरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाम को आधे घंटे झमाझम बारिश, 8 मिमी दर्ज, महूपुरा रपट से बहा पानी, दिनभर की उमस से राहत मिली

शाजापुर.दिनमें धूप और गर्मी के बाद बुधवार शाम को आधे घंटे शहर में झमाझम बारिश हो गई। तेज बारिश से शहर तरबतर हो गया और सड़कों पर पानी बह निकला। दिन में गर्मी के बाद अचानक हुई बारिश का शहरवासियों ने खुलकर लुत्फ उठाया। बारिश में भीगते हुए लोग वाहन पैदल सड़क पर घूमते नजर आए। इधर, शहर का पानी बहते हुए चीलर नदी में पहुंचा और महूपुरा रपट के ऊपर से पानी बह निकला। करीब आधे घंटे में शहर में 8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। शहर में अब तक बारिश का यह आंकड़ा 550 एमएम यानी 22 इंच हो चुका है। इस समय तक पिछले साल 1164 एमएम यानी 46.55 इंच बारिश दर्ज हो चुकी थी। बुधवार को बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई।