पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्र की गोभी से सज रही दिल्ली मथुरा और नेपाल की भोजन थाली

क्षेत्र की गोभी से सज रही दिल्ली मथुरा और नेपाल की भोजन थाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुरसे मक्सी के बीच करीब आधा दर्जन गांव के किसानों ने गोभी की खेती लगाकर देशभर में क्षेत्र की छाप छोड़ दी है। शहर से करीब 15 किमी दूर गोलवा, फानिया, दिल्लौद, कनासिया रोजवास क्षेत्र की गोभी इन दिनों दिल्ली, मथुरा, ग्वालियर सहित नेपाल के काठमांडू तक पहुंचने लगी है। 1500 बीघा क्षेत्र पर बोई गई गोभी खेत से ही सीधे लोड हो जाती है। क्षेत्र के आधा दर्जन गांव से प्रतिदिन 30-35 ट्रक गोभी से भरकर बाहर पहुंचाए जा रहे हैं।

क्षेत्र से व्यापारियों का माल लोड करके बाहर पहुंचाने वाले अनिल शिवहरे बताते हैं कि जलवायु मिट्टी, पानी के कारण क्षेत्र की गोभी काठमांडू में भी पंसद की जा रही है। उनका कहना है प्रतिदिन यहां से 30-35 ट्रक फूलगोभी लोड होती है। गोभी की फसल शुरू होने के बाद क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। शिवहरे के मुताबिक गोलवा से लेकर कनासिया तक का क्षेत्र गोभी के नाम से पहचाना जाने लगा है।

कमलागत में ज्यादा मुनाफा कमा रहे किसान- ग्रामगोलवा के किसान करणसिंह राजपूत के मुताबिक इस बार हमने 30 बीघा में गोभी लगाई है। एक बीघा गोभी की खेती करने में करीब 15-20 हजार रुपए का खर्च आता है। उत्पादन मिलने के बाद एक बीघा जमीन से किसान को करीब 80-90 हजार रुपए आमदनी मिलती है। क्षेत्र के किसानों ने परंपरागत खेती सोयाबीन को छोड़ दिया है। अब वे बारिश के समय खरीफ के सीजन में गोभी की फसल की लेते हैं। कृषक अनिल पटेल के मुताबिक गोभी की खेती से किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। साथ ही क्षेत्र के करीब 10-12 गांव के मजदूरों को भी इससे काम मिलने लगा है। मजदूरी के लिए अब उन्हें भटकना नहीं पड़ता।

समय के साथ बदली तकनीक

^गोलवासे कनासिया तक के क्षेत्र के किसानों ने समय के साथ खेती की तकनीक बदलकर बेहतर काम किया है। गोभी की फसल से कम लागत में किसान अच्छा मुनाफा कमाने लगे हैं। समीप से हाईवे निकला होने से क्षेत्र की गोभी अन्य बड़े शहरों में पहुंचाना भी आसान है। वैसे फूलगोभी की पैकिंग के लिए स्थानीय स्तर पर व्यवस्था नहीं है। पैकिंग की व्यवस्था होने के बाद किसानों को भी और ज्यादा मुनाफा होगा। डॉ.राजीव उमठ, वरिष्ठकृषि वैज्ञानिक कृविके, गिरवर

ट्रक में लोड कर इस तरह गोभी अन्य शहरों में भेजे जाते हैं।