पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामर्थ्य नर्सिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी उपकरणों के नाम तक नहीं बता सके

सामर्थ्य नर्सिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी उपकरणों के नाम तक नहीं बता सके

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | आगर-मालवा

दो वर्ष से शहर में संचालित सामर्थ्य नर्सिंग इंस्टीट्यूट का मंगलवार को अफसरों के दल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दल ने वहां कई अनियमितताएं पाई। विद्यार्थियों के पास न तो नोटबुक थी न निरीक्षण दल को यह बता पाए कि उन्होंने कल क्या पढ़ा था। यही नहीं, यहां रखे उपकरणों के नाम भी विद्यार्थियों को पता नहीं थे।

जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के अधिष्ठाता द्वारा 14 जनवरी को पत्र जारी कर एक दल गठित करते हुए इस नर्सिंग इंस्टीट्यूट की जांच करने के लिए नियुक्त किया था। दल में शामिल एसडीएम मिलिंद ढोके, उप संचालक स्वास्थ्य सेवाएं उज्जैन डॉ. दिलीप नागर, सहायक प्राध्यापक निश्चेतना विभाग मेडिकल कॉलेज इंदौर डॉ. बसंत कुमार निगवाल, मेट्रन जिला चिकित्सालय शाजापुर बहार खान एवं जिला अस्पताल कार्यालय आगर की ओर से डॉ. जे.सी. परमार ने मंगलवार दोपहर विवेकानंद नगर स्थित इस इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया।

सवालों का जवाब नहीं दे सके- दल ने यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से सवाल पूछे। जिनका अधिकांश विद्यार्थी जवाब नहीं दे पाए। प्रशिक्षणार्थी एवं प्रशिक्षण देने वाले अधिकतर राजस्थान के ही मिले। मात्र 12 कमरों में ही यह इंस्टीट्यूट संचालित हो रहा था। एसडीएम ढोके ने बताया निरीक्षण दल ने पंचनामा बनाया है। इसका प्रतिवेदन कार्रवाई के लिए महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर भेजा जाएगा।

निरीक्षण करते दल में शामिल अधिकारी।

खबरें और भी हैं...