- Hindi News
- चौबीस घंटे में सिर्फ 1 मिमी बारिश, मानसून कमजोर पड़ा
चौबीस घंटे में सिर्फ 1 मिमी बारिश, मानसून कमजोर पड़ा
भासं. शाजापुर. शहरमें मानसून ने दम तोड़ दिया है। यही कारण है कि बीते दो दिन से काले घने बादलों का जमावड़ा होने के बाद भी झमाझम बारिश हो ही नहीं पा रही। शुक्रवार को भी मौसम कुछ खास मेहरबान नहीं हुआ तो शनिवार को भी हालात ऐसे ही रहे। 24 घंटे बादल रहने के बाद भी शहर में सिर्फ 1 मिमी बारिश ही हुई।
मौसम विभाग ने शनिवार को वरिष्ठ कार्यालय के मुताबिक आगामी एक सप्ताह तक शहर सहित क्षेत्र में बारिश नहीं होने के संकेत भी दिए हैं। जून से शुरू हुआ मानसून सीजन शहरवासियों की उम्मीद पर तो वैसे ही खरा नहीं उतर पाया है। चार माह की आखिरी समयावधि सितंबर में भी झमाझम बारिश के कोई आसार अब बनते नहीं दिख रहे हैं। शनिवार को भी सुबह से बादलों का जमावड़ा रहा। दोपहर करीब 3.30 बजे बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हुआ, लेकिन महज पांच-दस मिनट बाद बारिश थम गई। राहगीर बूंदाबांदी से बचने दुकानों, बैंकों, घरों के बाहरी पोर्च पर खड़े रहे। हल्की बारिश से भीग गई। कीचड़ की स्थिति बनने से वाहन चालकों के लिए जरूर कुछ परेशानी पैदा हो गई। लेकिन बारिश थमने के बाद हवा चलने से हालात पहले से हो गए। मौसम विभाग ने 24 घंटों में महज 1 मिमी बारिश ही दर्ज की है।
गतवर्ष से बहुत पीछे- शहरमें तिल-तिल कर बढ़ता आंकड़ा गत वर्ष अब तक हुई बारिश के आंकड़ों से बहुत पीछे है। एक मिमी को जोड़कर शहर में शनिवार शाम पांच बजे तक मौसम विभाग ने मानसून से इस सीजन में अब तक कुल 542 मिमी (24.65 इंच) बारिश दर्ज की। जबकि गत वर्ष इस समय तक बारिश का आंकड़ा 46.56 इंच तक पहुंच गया था।
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
मानसून की अंतिम समयावधि में मौसम के अनोखे मिजाज से तापमान में जरूर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनाए हुए है। कभी दिन का तापमान कम हो रहा है तो कभी कभी रात का।
सात दिन तापमान के हालात-
तारीख अधिकतम न्यूनतम
7 सितंबर- 29.01 23.08
8 सितंबर- 30.07 23.09
9 सितंबर- 27.06 23.04
10 सितंबर- 27.06 23.06
11 सितंबर- 28.06 23.01
12 सितंबर- 29.09 23.04
13 सितंबर- 31.05 23.03
इनका कहना-
शहर में मानसून से बीते 24 घंटे में महज 1 मिमी बारिश ही दर्ज हो पाई है। फिलहाल एक हफ्ते तक बारिश नहीं होने के संकेत भी मिले हैं। यदि एक हफ्ते तक बारिश नहीं होती तो फिर आगे बारिश होगी, यह कहना मुश्किल है। एक तरह से कहें तो मानसून अब दम तोड़ चुका ह