पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यशाला का समापन, युवतियों ने मास्टर ट्रेनर के साथ सीख साझा की

कार्यशाला का समापन, युवतियों ने मास्टर ट्रेनर के साथ सीख साझा की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवतियों को सशक्त बनाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित की गई दो दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन सीहोर कृषि विज्ञान केंद्र की 50 युवा छात्राओं ने भारतीय जैन संगठना की मास्टर ट्रेनर राजश्री जैन के संग अपनी सीख साझा की।

समापन समारोह से पूर्व युवतियों ने केवीके के सभाकक्ष की सीटों पर बैठकर मास्टर ट्रेनर से काफी देर चर्चा की। उनके द्वारा कार्यशाला में सीखी गई जानकारियों के संबंध में पूछे प्रश्नों का बखूबी जवाब भी दिया। छात्रा दीक्षा, श्रुति, उषा, सुरभि आदि ने कार्यशाला के बारे में बताया कि कार्यशाला में मिली सीख उनके भविष्य के लिए बेहतर आत्मरक्षा आदि के दृष्टिकोण से कारगर साबित होंगी। सागर से आई मास्टर ट्रेनर जैन ने छात्राओं को हल हाल में आत्मविश्वास बनाए रखने के साथ ही सेल्फ डिफेंस के तरीके भी सिखाए। विवाह के बाद नए घर में किस तरह व्यवहार करें और कार्य कुशलता में रहे, यह टिप्स भी दी। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ सत्र शाम 4 बजे पूरा हुआ। 4.30 बजे समापन समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र गिरवर के ही वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव उमठ ने की। समापन समारोह में भारतीय जैन संगठना महिला शाखा शाजापुर की नीता जैन, सपना जैन, अर्चना जैन, अंगूरबाला जैन, विभा जैन भी उपस्थित रहीं। संचालन आरती जैन ने किया। आभार संगठना की शाखा अध्यक्ष संगीता भंडावत ने माना।

मास्टर ट्रेनर को अपने विचार बताती हुईं छात्राएं।