पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हस्तशिल्प बनाने में नपा का सहयोग

हस्तशिल्प बनाने में नपा का सहयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हस्तशिल्प बनाने में नपा का सहयोग

शाजापुर.शहरकी सामाजिक पर्यावरण विकास क्षेत्र से जुड़ी संकल्प संस्था द्वारा जिला जेल में बंदियों को दिए जा रहे जलकुंभी से हस्तशिल्प सामान बनाने के प्रशिक्षण में अब नगर पालिका ने भी सहयोग किया है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बी.एस. विभूति प्रशिक्षक अमित कुमार ने बताया शनिवार को नपा ने प्रशिक्षण में उपयोग करने की दृष्टि से तीन ट्रैक्टर ट्राली जलकुंभी जेल के प्रशिक्षण स्थल तक पहुंचाई है। नपा द्वारा पहुंचाई जलकुंभी की साफ-सफाई के बाद शीघ्र ही उसे प्रशिक्षण के रूप में उत्पाद के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। संकल्प संस्था ने नपा अध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी सहित प्रबंधन सदस्यों के सहयोग की प्रशंसा की।