पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालापीपल में विशेष मतदाता सहायता शिविर कल से

कालापीपल में विशेष मतदाता सहायता शिविर कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर. आगामी15 सितंबर को उप स्वास्थ्य केंद्र कालापीपल के परिसर में और 16 सितंबर को तहसील कार्यालय गुलाना के परिसर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विशेष मतदाता शिविर आयोजित होंगे। तहसीलदार को इस शिविर के आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था का उत्तरदायित्व सौंपा है। शिविर में डुप्लीकेट मतदाता परिचय पत्र के लिए प्रारूप-2 के साथ शपथ पत्र और 25 रुपए का चालान जमा कराएं। इसके अतिरिक्त 1 जनवरी 2014 की स्थिति में नए नाम जोड़ने के लिए प्रारूप 6, प्रारूप 7 में नाम काटने/कम करने के लिए आवेदन पत्र लिए जाएंगे। प्रारूप 8 परिचय पत्र में डाटा या फोटो संशोधन के लिए निर्धारित है। संशोधन संबंधी प्रमाण पत्र के साथ ही कलर फोटो एवं 25 रुपए के चालान के साथ लिए जाना है।