- Hindi News
- द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर में दी जानकारी
द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर में दी जानकारी
द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर में दी जानकारी
कालापीपल.भारतस्काउट एवं गाइड्स जिला शाजापुर द्वारा सोपान शिविर के तहत शासकीय कन्या उमावि कालापीपल में 8 सितंबर से 12 सितंबर तक शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कालापीपल ब्लॉक के स्काउट एवं गाइडों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया प्रशिक्षण अंतर्गत स्काउटिंग का इतिहास पाईनेरिंग, प्राथमिक चिकित्सा, ध्वज शिष्टाचार, पाक कला आदि का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही पर्यावरण जागरूकता एवं साफ-सफाई बेहतर नागरिक बनने की प्रेरणा दी। समापन कार्यक्रम में बीईओ राजेंद्र मालवीय, बीआरसीसी राजेंद्र यादव सहित विद्यालय स्टॉफ उपस्थित था।