पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रूण हत्या एक अभिशाप जागरूकता कार्यक्रम

भ्रूण हत्या एक अभिशाप जागरूकता कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भ्रूण हत्या एक अभिशाप जागरूकता कार्यक्रम

शाजापुर.प्रसवपूर्ण निदान अधिनियम भ्रूण हत्या एक अभिशाप है, जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को बेरछा रोड स्थित एक गार्डन में कार्यशाला हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि विधायक अरुण भीमावद मौजूद थे। विधायक ने भ्रूण हत्या को एक अभिशाप बताते हुए समाज में जागरूकता लाने पर जोर दिया। सीएमएचओ डॉ. अनुसुइया गवली सिन्हा, किरण बिंझानी, डॉ. कपिल सहाय, समाजसेविका गायत्री विजयवर्गीय आदि ने संबोधित किया। जिले के खंड चिकित्सा अधिकारी, सोनोग्राफी सेंटर के संचालक एवं समाजसेवी उपस्थित थे।