बाइक से गिरी महिला गंभीर घायल
शाजापुर|नेशनल हाईवेपर बाइक से गिरने पर मंगलवार को एक महिला गंभीर घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना देरशाम करीब सात बजे की है। गायत्रीबाई (32) निवासी आदर्श नवीन नगर अपने पति के साथ बाइक पर सवार हो शाजापुर की तरफ रही थी, तभी नैनावद के पास अचानक चलती बाइक से गिर गई। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस 108 के पायलेट अमरसिंह डॉ. मनोज परमार मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल लाए। एम्बुलेंस टीम सदस्यों ने बताया सिर में चोट अधिक आने से महिला को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया गया।