पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 विधाएं होना थीं, 10 में नहीं मिले प्रतिभागी

11 विधाएं होना थीं, 10 में नहीं मिले प्रतिभागी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रंगोली में सिर्फ 8 छात्राओं की सहभागिता

भास्करसंवाददाता|शाजापुर

जिलोंशहर के कॉलेजों में भी युवा उत्सव तो शुरू हो गए, लेकिन सेमेस्टर प्रणाली के कारण इस उत्सव का उत्साह खत्म होने लगा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण किला परिसर स्थित गर्ल्स डिग्री कॉलेज में देखने को मिला। मंगलवार को यहां अंतर कक्षा महाविद्यालयस्तरीय युवा उत्सव की कुल 11 विधाएं होना थीं। लेकिन 10 विधाओं में एक भी प्रतिभागी नहीं मिले। एकमात्र रंगोली विधा में भी 300 में से सिर्फ 8 छात्राओं ने सहभागिता की।

ऐसे में उत्सव का पहला ही दिन औपचारिक बनकर रह गया। गुरुवार को यहां युवा उत्सव के तहत छात्राओं की प्रश्नमंच विधा होगी। लेकिन पहले दिन के हालात देख कॉलेज प्रबंधन भी इस विधा में भरपूर प्रतिभागियों की उपस्थिति को लेकर चिंतित हैं। जीडीसी की युवा उत्सव प्रभारी प्रो. राजकुमारी गुप्ता ने बताया मंगलवार को कॉलेज में अंतर कक्षा महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। एकल गायन शास्त्रीय, समूह गायन, एकल नृत्य शास्त्रीय, समूह नृत्य, पाश्चात्य गायन, एकल वाद्ययंत्र वादन विद ताल, एकल वाद्ययंत्र वादन विद गैर ताल, रंगोली आदि मिलाकर कुल 11 विधाएं इस दिन होना थी। लेकिन 10 विधाओं में एक भी छात्रा ने सहभागिता नहीं की, इसलिए ये 10 विधाएं नहीं हो सकीं। एकमात्र रंगोली में कॉलेज की 8 छात्राओं ने भाग लेकर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। बुधवार सुबह 11.30 बजे रासेयो स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद प्रश्नमंच विधा होगी। मंगलवार को जीडीसी कॉलेज में हुए आयोजन में संस्था के प्रभारी प्राचार्य डॉ. शेरू बेग सहित स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

जीडीसी परिसर में युवा उत्सव के तहत रंगोली बनाती छात्राएं।

जीडीसी में महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव