पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम मालवीय आज संभालेंगे सीईओ का चार्ज

एसडीएम मालवीय आज संभालेंगे सीईओ का चार्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएम मालवीय आज संभालेंगे सीईओ का चार्ज

सारंगपुर|101 ग्रामपंचायतों की जनपद पंचायत सारंगपुर में पिछले दो माह के अंतराल में दो सीईओ का स्थानांतरण होना जनचर्चा का विषय बना है इस प्रक्रिया के चलते कई ग्राम पंचायतों की निर्माण कार्यों की राशि भी अधर में अटक गई। कई ग्राम पंचायतों में कार्य पूर्ण होने के बाद भी तो राशि मजदूरों के खाते में डली है और ही सामग्री विक्रेता के खाते में। 24 सितंबर को प्रशासनिक आदेशानुसार सारंगपुर एसडीएम मोड़सिंह मालवीय को कलेक्टर आनंद शर्मा ने जनपद पंचायत सारंगपुर के सीईओ का प्रभार सौंपा है।

कॉलेजमें युवा उत्सव पर हुए कार्यक्रम

मक्सी|शासकीय कॉलेजमें युवा उत्सव का गत दिनों आयोजन हुआ। इसमें प्रश्नमंच, वाद-विवाद, भाषण, एकल गायन समूह गायन प्रतियोगिताएं हुई। प्रश्नमंच में अमन हनौतिया, सुमित कैलोदिया और दिव्या वर्मा, वाद-विवाद में पक्ष में बोलते हुए अमन हनौतिया, विपक्ष में सुमित कैलोदिया, भाषण में सुमित कैलोदिया का एकल गायन समूह गायन में चयन हुआ है। शाजापुर में जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए 29 30 सितंबर को भेजा जाएगा। युवा उत्सव प्रभारी डॉ. कामिनी टेवा, प्राचार्य डॉ. शोभा सुद्रास के मार्गदर्शन में हुआ।