अमावस्या पर सामूहिक तर्पण
अमावस्या पर सामूहिक तर्पण
आगर-मालवा/आमला| प्रज्ञाधामआमला में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर सामूहिक तर्पण किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि राधेश्याम गामी ने संबोधित करते हुए बताया मानव जीवन में गुरु, ऋषि समाज के साथ पितृ ऋण भी रहता है। गायत्री परिवार के संभागीय प्रभारी रामप्रसाद सरिया, जिला समन्वयक मणिशंकर चौधरी, रामेश्वर पाटीदार, कालूराम रातड़िया, सरदारसिंह रलायती, महेश विश्वकर्मा, दाऊलाल मित्तल, प्रहलादसिंह चौहान, जयनारायण चौधरी, शिवसहाय सक्सेना, गोवर्धनलाल बिरथरे, नंदकिशोर कुंभकार आदि सैकड़ों गायत्री परिवार सम्मिलित हुए। जानकारी गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी रजनीश स्वर्णकार ने दी।
ईवीएमसे होंगे त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव
आगर-मालवा|कलेक्टोरेट मेंमंगलवार को सेंस के तहत विभिन्न गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के संबंध में बैठक हुई। इसमें अपर कलेक्टर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक वर्मा ने बताया मप्र राज्य निर्वाचन के आदेशानुसार नगरीय निकायों तथा त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम चुनाव में पहली बार फोटोयुक्त मतदाता सूची के साथ ही ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया स्थानीय निर्वाचन में आगर में 37 मतदान केंद्र बनाए हैं। सभी नगर पंचायतों में 15-15 केंद्र बनाए हैं। प्रत्येक वार्ड में एक मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। इन केंद्रों में ईवीएम का उपयोग होगा। आगर जिले को 400 ईवीएम उपलब्ध कराई गई है।
बाइकचालक घायल- शाजापुर|अज्ञात चौपहियावाहन की टक्कर से मंगलवार दोपहर दो बाइक सवार घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में बाइक सवार दरबारसिंह पिता भागीरथ (25) और मेहरबान पिता सिद्धनाथ (35) दोनों निवासी टुगनी घायल हुए है। इन्हें एम्बुलेंस 108 के डॉ. धमेंद्र जावरिया पायलट हामिद खान ने अस्पताल में भर्ती कराया।