पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम करने से मना किया तो घर में घुसकर पीटा

काम करने से मना किया तो घर में घुसकर पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगर कलेक्टर को पौधा भेंट

आगर-मालवा. धराको हरा-भरा बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चािहए तथा उसके पेड़ बनने तक उसका संरक्षण करना चािहए। एक पेड़ व्यक्ति के जीवन की सारी आवश्यकताअों की पूिर्त करता है और इससे दूसरों को भी फायदा पहुंचता है। यह कहना था आगर कलेक्टर विनोद शर्मा का। उन्हें दैनिक भास्कर के पौधारोपण अभियान एक पेड़ एक जिंदगी के तहत दैनिक भास्कर उज्जैन के सीएसआर प्रतिनिधि पंकज पांडे द्वारा एक पौधा भेंट किया गया।


काम करने से मना किया तो घर में घुसकर पीटा

आगर-मालवा. कामकरने से मना किया तो पांच लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। घटना सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे ग्राम बर्डाबरखेड़ा की है। गजराजसिंह पिता हरिसिंह राजपूत (30) ने काम करने से मना कर दिया तो वहीं के निवासी आरोपी लाखन पिता प्रहलादसिंह, प्रहलाद पिता गिरधरसिंह, पप्पू पिता पूरसिंह, प्रेम पिता पूरसिंह एवं दिलीप पिता गोवर्धनसिंह ने गजराजसिंह के घर में घुसकर मारपीट की। घटना की शिकायत मंगलवार को पीड़ित ने आगर थाने पर की है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

बाइकोंमें भिड़त, एक गंभीर घायल

शाजापुर.ग्रामसुईगांव के पास मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। नलखेड़ा पुलिस के मुताबिक एक बाइक चालक फरार हो गया, जबकि एक अन्य बाइक पर सवार फरियादी श्रवणसिंह पिता अमरसिंह (45) निवासी फतारिया जीरापुर गंभीर घायल हो गया। घायल को नलखेड़ा स्वास्थ केंद्र पर उपचार देने के बाद उज्जैन रैफर कर दिया। पुलिस ने फरार बाइक चालक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

न्यूज़ इनबॉक्स