पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाजापुर. शहरसे करी

शाजापुर. शहरसे करी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर. नवरात्रिमहोत्सव के अंतिम दिन दशहरा पर्व मनाया जाएगा। रावण दहनस्थल दुपाड़ा रोड स्थित स्टेडियम ग्राउंड पर आगामी 1 अक्टूबर को तैयारियों को लेकर शहरवासियों के वरिष्ठजन की बैठक होगी। साथ ही प्रकाश व्यवस्था के साथ ही रावण के पुतले को खड़ा करने की कवायद की जाएगी। दशहरा उत्सव समिति व्यवस्थाओं में जुटी हुई है।


शाजापुर. शहरसे करीब आठ किमी दूर ग्राम करेड़ी में सोमवार से दो दिनी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें करीब 30 टीमों ने पंजीयन कराया। प्रतियोगिता में ग्रामीण खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा। खेल एवं युवक कल्याण विभाग के उप संचालक बी.एल.चोरगले, खेल शिक्षक बी.एस. कराड़ा, विहिप के शिवाजी सोनी आदि मौजूद थे।

मेराग्राम नाम से खाता खुलवाएं

शाजापुर.स्मार्टविलेज एवं शहर की परिकल्पना को साकार करने के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी सौंपे गए ग्रामों के समग्र विकास के लिए जनसहभागिता प्राप्त करने के लिए मेरा गांव/शहर के नाम से बैंक में संयुक्त खाता खुलवाएं। इस खाते में ग्राम के नागरिकों को ग्राम के विकास के लिए अपनी ओर से योगदान देते हुए थोड़ी-थोड़ी राशि जमा करने के लिए प्रेरित करें। यह निर्देश कलेक्टर प्रमोद गुप्ता ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में ग्रामों एवं शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर दिए।

दोदिनी प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

शाजापुर.पुलिसअधिकारियों कर्मचारियों के लिए समाज के कमजोर वर्गों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरतने के लिए एसपी अवनीश शर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार से दो दिनी प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें समाज के कमजोर वर्ग की वर्तमान स्थिति एवं पुलिस की भूमिका के संबंध में पूर्व अजाक्स अध्यक्ष कैलाशचंद्र सूर्यवंशी ने व्याख्यान दिया। इसी तरह सेवानिवृत्त एसडीओपी रमेश आर्य, विशेष लोक अभियोजक नरेंद्रकुमार तिवारी अंकुर प्रगतिशील महिला संस्था की गायत्री विजयवर्गीय ने भी व्याख्यान दिया।

कार्यालयोंमें स्वच्छता अभियान चलाएं

शाजापुर.स्वच्छमप्र निर्माण के लिए 25 सितंबर से 19 नवंबर तक संचालित गतिविधियों के दौरान प्रत्येक विभाग अपने-अपने कार्यालयों में भी स्वच्छता अभियान चलाए और परिसर की साफ-सफाई करें। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यालयों में शपथ ग्रहण करें। यह निर्देश कलेक्टर ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक के दौरान दिए।

कार्यशालामें सीएमएचओ ने जानकारी दी

शाजापुर.राष्ट्रीयशहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं अधिकारी/कर्मचारी की एक दिनी उन्मुखीकरण कार्यशाला