पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली तारों के संपर्क में आए ट्रक में आग लगी, चालक झुलसा

बिजली तारों के संपर्क में आए ट्रक में आग लगी, चालक झुलसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | शाजापुर/टुकराना

शहरसे करीब 10 किमी दूर ग्राम गोपीपुर लोहरवास के पास सड़क से निकलते एक ट्रक से बिजली के तार टकरा गया। इससे ट्रक ने आग पकड़ ली और चालक गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली का तार काटा और चालक को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने ही अपने स्तर से आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब 4.30 बजे एक ट्रक गोपीपुर लोहरवास से शाजापुर की ओर रहा था, तभी गांव के समीप से सड़क के ऊपर से निकली बिजली लाइन के तार से ट्रक का संपर्क हो गया और पूरे ट्रक में करंट फैल गया। इससे चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ऐसे ही सीट पर चिपका रहा। इधर ट्रक से भी देखते ही देखते धुआं निकलने लगा और आग की लपटे निकलने लगी। ट्रक को जलते देख ग्रामीण दौड़े और बिजली लाइन के ऊपरी हिस्से से तार काटकर बिजली सप्लाई बंद की और चालक को बाहर निकाला। चालक नवाब पिता सुलतान अली (55) निवासी सुंदरसी बेहोश हो गया। इसके बाद जलते ट्रक को बुझाने के लिए समीप के कुएं पर बिजली मोटर लगाकर आग पर काबू पाया। हालांकि दमकल टीम भी मौके पर पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने आग को बुझा दिया था। घायल चालक नवाब को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आठफीट ऊपर से निकली हैं बिजली लाइन- उक्तरोड को क्रास करते हुए करीब आठ फीट ऊपर से बिजली लाइन के तार निकले हैं। इस कारण उक्त स्थान पर इससे पहले भी कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं। मामले में ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया, लेकिन संबंधितों ने इस ओर ध्यान देना उचित नहीं समझा। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द उक्त बिजली लाइन के तार ऊंचे कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने ऐसे मोटर से पानी डालकर आग पर काबू पाया।