पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक के पिछले पहिए में साड़ी फंसने से महिला गंभीर घायल

बाइक के पिछले पहिए में साड़ी फंसने से महिला गंभीर घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक के पिछले पहिए में साड़ी फंसने से महिला गंभीर घायल

शाजापुर. सोमवारशाम को मो.बड़ोदिया के आगर सारंगपुर मार्ग पर देशी शराब दुकान के समीप मोटर साइकल से अपनी मौसी को लेकर मुकेश छापेड़ा से राजगढ़ जा रहा था। मोटर साइकल पर पीछे बैठी सुंदरबाई पति बंशीलाल (40) निवासी छापेड़ा की साड़ी मोटर साइकल के पिछले पहिए में साड़ी आने से मोटर साइकल सहित दोनों गिर गए। मोटर सायकल पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मो. बड़ोदिया अस्पताल में उपचार के बाद जिला चिकित्सालय शाजापुर रैफर कर दिया गया। 108 के पाइलेट कैलाश सेन ईएमपी चंद्रप्रकाश ने प्राथमिक उपचार कर बड़ोदिया पहुंचाया।

आगसे झुलसी महिला की मौत

सारंगपुर. अज्ञातकारणों के चलते सोमवार को वार्ड क्र.11 में एक महिला ने केरोसीन डालकर आत्महत्या कर ली। टीआई प्रकाश मिश्रा के अनुसार नेहा पति मनीष राठौर (26) निवासी छोटा चौक सारंगपुर ने दोपहर 2 बजे अपने ही घर में केरोसीन तेल डालकर डेढ़ साल की बेटी रक्षा राठौर के साथ आग लगा ली। चिल्ला चोट होने पर मोहल्ले में आसपास के रहवासियों द्वारा कमरे का फाटक तोड़कर आग बुझाई गई। महिला 80 से 90 प्रतिशत तक जल गई। वहीं बालिका हाथ, पैर, पेट मुंह पर आग कि लपटों से 10 प्रतिशत झुलसी। मो. बड़ोदिया में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को शाजापुर अस्पताल लाया गया। यहां से गंभीर हालत होने पर उसे इंदौर रैफर किया गया। महिला को इंदौर ले गए एम्बुलेंस 108 के पायलेट दिनेश कुशवाह और डॉ. महेश मेवाड़ा ने बताया कि इंदौर में इलाज के दौरान नेहा की मौत हो गई।

उत्कृष्टस्कूल के बाहर ट्रक फंसा

सुसनेर .इन दिनोंसांई तिराहे से हाथी दरवाजे तक एक करोड़ 56 लाख रु. की लागत से बनाए जा रहे सीसीरोड के निर्माणकार्य से सड़क के एक ही हिस्से से लोगों को आना-जाना करना पड़ रहा है। सोमवार अलसुबह पुराना बस स्टैंड के समीप शासकीय उत्कृष्ट स्कूल के बाहर एक ट्रक फंस गया जो घंटों तक फंसा ही रहा। इस कारण वहां से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घंटों की मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को निकाला गया, तब जाकर आवागमन सुचारू हो सका। ट्रक के यहां फंस जाने से अन्य चार पहिया वाहन चालकों को नगर में प्रवेश करने के लिए सुसनेर के बाहरी क्षेत्र में बने मार्ग से होकर नगर में प्रवेश करना पडा़। नगर