पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय से पहले ताला लगाने पर दो शिक्षकों को नोटिस देंगे

समय से पहले ताला लगाने पर दो शिक्षकों को नोटिस देंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समय से पहले ताला लगाने पर दो शिक्षकों को नोटिस देंगे

शाजापुर|क्षेत्र मेंस्थित कुछ सरकारी स्कूलों का मंगलवार को डीईओ थॉमस भूरिया ने औचक निरीक्षण किया। इसमें समय से पहले स्कूल में ताला लगाने पर दो शिक्षकों नोटिस दिया जाएगा। डीईओ के अनुसार शाम 4.15 बजे ग्राम अभयपुर प्रावि निरीक्षण के लिए जाते समय संस्था के एक शिक्षक रास्ते में ही मिले। स्कूल पहुंचने पर एक शिक्षक स्कूल समय से पहले नदारद थे तो एक ताला बंद करते स्कूल के बाहर मिले। समय से पहले संस्था से जाने वाले दोनों शिक्षकों को शोकाज नोटिस जारी किए जा रहे हैं। डीईओ ने बताया इसी तरह शाम 4.30 बजे पनवाड़ी स्थित प्रावि, मावि, हासे स्कूल का निरीक्षण किया। सभी जगह स्टाफ सदस्य उपस्थित मिले। कुछ संस्थाओं के परिसर में बेहतर साफ-सफाई नहीं दिखी। इस पर संस्था प्रधान को बेहतर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।