हाईवे पर बस पलटी, 6 घायल, 2 रैफर
नेशनलहाईवे पर ग्राम नैनावद के समीप हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 70 यात्रियों से भरी वीडियो कोच बस टिटोड़ी के समीप पलट गई। 7 यात्री घायल हो गए। 2 गंभीर घायलों को रैफर किया। एक यात्री का हाथ करीब एक घंटे तक बस के एक हिस्से में फंसा रहा। जेसीबी पहुंचने के बाद उसका हाथ निकाला जा सका।
मक्सी पुलिस ने घटनाक्रम के बाद मौके से फरार बस चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज किया है। दुर्घटना रात करीब 1.15 बजे हुई। वीडियो कोच इंदौर से ग्वालियर जा रही थी। हाईवे पर कपूरशाह बाबा की दरगाह के समीप ग्राम टिटोड़ी के पास बस चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। बस तेजगति से हाईवे किनारे पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे यात्री घबरा गए। सूचना मिलते ही क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे नैनावद पुलिस चौकी जवान राजेश भावसार बहादुर घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ अन्य लोगों की मदद से घायलों को एक-एक कर बाहर निकाला। एक यात्री का हाथ बस के किसी हिस्से में फंसने से उसे जेसीबी से उक्त हिस्से को उठाने के बाद निकाला जा सका। इस मशक्कत में करीब एक घंटा लगा। सूचना मिलते ही मक्सी थाने से जवान और शाजापुर, मक्सी एम्बुलेंस 108 टीम सदस्य भी वहां पहुंचे। कुछ घायलाें को शाजापुर एएलएस एम्बुलेंस टीम के पायलट रोहित राजपूत और डॉ. मनोज परमार जिला अस्पताल लाए। कुछ को मक्सी एम्बुलेंस से मक्सी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दुर्घटना में घायल महेश उमाकांत के अनुसार बस में करीब 70 यात्री थे और छत पर भी क्षमता से अिधक सामान रखा था।
ओवरलोडथी बस की छत-मक्सी पुलिसके अनुसार बस की छत पर क्षमता से ज्यादा सामान रखा था। बस पलटने के कारणों का तो स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ, लेकिन चालक के फरार होने से ओवरलाेडिंग भी इस घटना का कारण माने जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।
नींदमें थे, अचानक बस पलटी-कुछ यात्रियोंने बताया रात का समय होने से सभी गहरी नींद में थे। जैसे ही बस पलटी, सब इधर-उधर गिरने लगे। कुछ समझ नहीं पाए, हो क्या रहा है। घायल लल्ली साहू ने बताया इंदौर से ग्वालियर कोरियर सर्विस की डाक लेकर जा रहा था। रास्ते में ब्यावरा, गुना, शिवपुरी, शाजापुर आदि स्थानों की डाक देते हुए मंगलवार सुबह 10.30 बजे ग्वालियर पहुंचना था। बस की डिक्की में डाक का बॉक्स फंसा होने से सुबह तक इंतजार करता रहा। सिर में चोट आई