पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम दुधाना के शराबी अध्यापक को डीईओ ने किया निलंबित

ग्राम दुधाना के शराबी अध्यापक को डीईओ ने किया निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलमें शराब पीकर जाने और शैक्षणिक कार्य नहीं करने के एक मामले में शिकायत पर जांच के बाद डीईओ थॉमस भूरिया ने एक शराबी अध्यापक को निलंबित कर दिया है। डीइओ भूरिया के अनुसार ग्राम दुधाना के ग्रामीणों ने कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत की थी कि शासकीय हाईस्कूल दुधाना के अध्यापक बाबूलाल परमार संस्था में शराब पीकर आते हैं। शैक्षणिक कार्य भी नहीं करवाते। इसके बाद कलेक्टर के निर्देशानुसार प्राप्त शिकायत की जांच शासकीय उत्कृष्ट उमावि मो. बड़ोदिया के प्राचार्य को दी गई। जांच अधिकारी द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट में ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। इसके बाद जिपं सीईओ मुकेश शुक्ल के अनुमोदन के बाद परमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय आगर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रहेगा।