पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राचार्यों की बैठक में व्यवस्थाओं के निर्देश, सुधार के लिए चर्चा

प्राचार्यों की बैठक में व्यवस्थाओं के निर्देश, सुधार के लिए चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एबीरोड स्थित जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में मंगलवार को जिले के उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्यों सहित अन्य चयनित 10 उमावि एवं हाईस्कूल प्राचार्यों की बैठक हुई। अधिकारियों ने बैठक में उपस्थितजनों को अपनी-अपनी संस्थाओं में की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश देकर चर्चा की।

डीईओ थाॅमस भूरिया के कक्ष में बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। इसमें प्रभारी सहायक संचालक विवेक दुबे ने संस्था प्रमुखों को कई महत्वपूर्ण बातें बताईं। संस्थाओं में उपलब्ध भौतिक संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने, परिसर में पौधारोपण तथा संस्था के शौचालय एवं मूत्रालय की मरम्मत एवं नियमित साफ-सफाई, जनसहयोग से शुद्ध पेयजल के लिए एक्वागार्ड, पंखे, ट्री-गार्ड, फर्नीचर आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। संस्था परिसर की सुरक्षा के लिए वायर मेस की व्यवस्था के लिए वन विभाग से सहयोग तथा खेलकूद मैदान विकास के लिए युवक कल्याण विभाग से सहयोग लेने के निर्देश दिए। संस्थाओं में नियमित बालसभा, शालेय पत्रिका तथा वार्षिकोत्सव जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यालयीन एवं वित्तीय अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण करने के लिए पूर्व में लिपिकीय कर्मचारियों की बैठक में दिए निर्देशानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं जिन संस्थाओं में लिपिक नहीं है, उनका मार्गदर्शन समीपस्थ संस्थाओं द्वारा किया जाकर रिकाॅर्ड अद्यतन कराने के लिए इन संस्थाओं के प्राचार्यों को दायित्व सौंपे।

परिणामसुधारने पर भी चर्चा-आरएमएसए केअतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक ओ.पी. कारपेंटर ने स्कूलों के बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नत करने के लिए कार्य योजना बनाने, 15 दिसंबर से गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों की रेमेडियल कक्षाएं सुबह दो घंटे अनिवार्य रूप से संचालित करने आदि बिंदुओं पर चर्चा की। रेमेडियल कक्षाएं रविवार को भी संचालित की जाएगी। समग्र छात्रवृत्ति एवं जाति प्रमाण पत्र का कार्य समय पर पूर्ण करने के लिए डीईओ ने निर्देश दिए। बैठक में जिले के कालापीपल, मो. बड़ोदिया, शाजापुर ब्लॉक के उत्कृष्ट विद्यालय, उमावि भरड़, उमावि अमलाय, उमावि जामनेर, उमावि अरनियाकलां, कउमावि बोलाई, उमावि गुलाना, उमावि लाहौरी, उमावि दुपाड़ा, उमावि रंथभंवर, उमावि बेहरावल, हाईस्कूल पलसावद के प्राचार्य संस्था के एक-एक वरिष्ठ शिक्षक मौजूद रहे। जानकारी प्रभारी शैक्षिक समन्वयक राधावल्लभ का