शाजापुर|एबी रोडस्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर के सामने दोपहर लगभग 1.30 बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इससे दोनों बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। जिसमें एक रमेशचंद्र निवासी लोंदिया और दूसरा राजा निवासी महूपुरा शाजापुर को चोट लगी है। दोनों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।