दुकान के सामने से बाइक चोरी
दुकान के सामने से बाइक चोरी
शाजापुर| नईसड़क स्थित एक लॉज के समीप से सोमवार रात 8 बजे एक बाइक चोरी हो गई। बाइक चालक मोहम्मद जकी निवासी शाजापुर ने सड़क के साइड में बाइक खडी़ की और समीप की दुकान से सामान खरीदी कर रहा था। तभी अज्ञात बदमाशों ने बाइक स्टार्ट की और वहां से भाग निकला। देररात तक थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।