पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

शाजापुर|ग्राम मखावदके समीप मोड़ पर अज्ञात वाहन ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक से पतौली रहे दिलीप पिता सजनसिंह (35) कमल पिता गोवर्धन (45) निवासी पतौली गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही शाजापुर एम्बुलेंस 108 के पायलट संदीप भारती डॉ. मनोज परमार पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल लाए। यहां से उन्हें इंदौर रैफर कर दिया गया।

बाइकोंमें भिड़ंत, बालिका घायल- शाजापुर. महूपुराचौराहा पर शुक्रवार शाम करीब पौने पांच बजे दो बाइक में भिड़ंत हो गई। पुलिस कोतवाली के अनुसार एक बाइक सवार फरियादी आलोक गुप्ता (40) निवासी गायत्री नगर ने दूसरी बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। दुर्घटना में आलोक की बेटी सौम्या को मामूली चोट आई है।

बालकघायल- शाजापुर. पुलिसलाइन रोड पर गांधी हॉल के पीछे नहर के रोड पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे एक अज्ञात बाइक चालक ने बालक को टक्कर मार दी। घटना में घायल सुमित पिता राजू कुशवाह को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।